बछवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश, जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा

DNB Bharat Desk

आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बछवाड़ा थाना परिसर में गुरूवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम व संचालन साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने किया।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, सरस्वती पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने कहा कि हमलोग किसी भी पर्व से पुर्व थाना परिसर में समाजिक स्तर पर बैठक करते है।  इस बैठक में सरस्वती पूजा के दौरान क्षेत्र में क्या क्या परेशानी होती है उसकी जानकारी प्राप्त हो सके और हमलोग वैसे जगहों पर गश्ती तेज कर किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान अश्लील गानो समेत डीजे पर पूर्ण रूप है प्रतिबंध रहेगा।

बछवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश, जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा 2पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग करने वाले समिति पर कार्यवाही के साथ साथ जुर्माना किया जाएगा। पूजा के दौरान समिति के सदस्यों को पूजा से पुर्व आवेदन के साथ कम से कम पांच सदस्यों का आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर देना अनिवार्य है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र बनी रहेगी।उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान भीड़ भार वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

रात्रि गश्ती बढ़ाई जाएगी तथा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी ताकि शांति भंग करने की कोशिशों को समय रहते रोका जा सके । वही अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, सद्भाव और संस्कार का पर्व है, इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। जिससे समाजिक सौहार्द बना रहे ।

बछवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश, जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा 3बैठक के दौरान एसआइ कन्हैया कुमार, डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी,पंसस सिकन्दर कुमार, ओमप्रकाश यादव, सरपंच रविन्द्र कुमार राय,पुर्व पंसस सुशील कुमार राय उर्फ मल्ली, भुषण सिंह, समाजसेवी विनोद राय, हसरत अंसारी, रंधीर यादव,सत्यम भारद्वाज समेत आम लोगों ने सरस्वती पूजा को लेकर अपने अपने विचार रखे, और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सभी लोग अपनी भूमिका निभाएंगे। मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article