नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के पाकी गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

क़नालंदा में अबैध संबंध के कारण एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव की है जहाँ खंदा स्थित तालाब में एक युवक का शव मिला।
शव की पहचान पांकी गांव निवासी स्वर्गीय उपेंद्र राम के 30 वर्षय पुत्र मनी कुमार के रूप में हुई। मृतक की माँ ने बताया की होली की रात एक लड़की दीवार फांद कर घर मे आई थी और मनी कुमार के साथ कमरे में बंद थी। उसके बाद लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया था।
उसी समय लड़की के परिवार ने जान मारने की धमकी दिया था। युवक दो दिनों से लापता था आज उसका शव गांव के खंदा में मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिलाव थाना की पुलिस और राजगीर डीएसपी सुनिल कुमार घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गए है।
इस मामले में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि अबैध संबंध के कारण हत्या हुई है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क