बेगूसराय में बेखौफ अपराधी हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

DNB Bharat Desk

 

मामला मंझौल थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पुलिस की सख़्ती के बावजूद इन दिनों एक बार फिर अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बेखौफ अपराधी के द्वारा हत्या एवं लूट जैसे घटना को अंजाम देते हुए हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ताजा मामला मंझौल थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। जहां दिनदहाड़े एक अपराधी और उसके अन्य गुर्गों के द्वारा हथियार लहराते हुए रंगदारी की मांग की जा रही है। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल 2किस तरह से हाथ में हथियार लेकर रंगदारी मांगी जा रही है।वही मंझौल थाना क्षेत्र के रहने वाले मो कलाम ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार मांगी है। बताया जा रहा है कि उसी गांव के रहने वाले मो सोनू पर रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाने को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि रविवार को लगभग 3:00 बजे दिन में मो सोनू कुछ अज्ञात लोगों के साथ हथियार लहराते हुए मेरे घर पर आया। तथा रंगदारी की मांग करते हुए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल 3आवेदन के साथ पीड़ित ने उक्त घटनाक्रम का वीडियो एवं फोटो भी प्रमाण के तौर पर पुलिस को उपलब्धि किया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार खौफ और दहशत के साये में जीवन यापन को मजबूर हैं। साथ ही पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जान-माल के सुरक्षा की मांग की है। हथियार लहराते हुए घर पर चढ़कर रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने जैसी घटनाक्रम का संबंध भूमि विवाद से जोड़कर बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मो कैसर ने अपना जमीन पीड़ित आवेदक मो कलाम को बेच दिया था. अब जब उसका बेटा अपराधी बन गया है.

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल 4तो वह जमीन वापस देने की बात कर रहा है. जिससे यह विवाद गहराता जा रहा है. हालांकि आरोपी मो सोनू का आपराधिक इतिहास भी सबके सामने है. जिससे पीड़ित परिवार में खौफ और दहशत का माहौल कायम होना लाजिमी है। विदित हो कि मो सोनू मंझौल थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव निवासी डीलर अरुण सिंह हत्याकांड सहित आपसी रंजिश में एक टेंट हाउस संचालक को भी गोली मारकर घायल कर देने का आरोपी है। सूत्रों की मानें तो 10 मार्च 2022 की रात्रि में चाकू एवं भाला से गोदकर डीलर अरूण सिंह की निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया था। अब देखने वाली बात है कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल 5इस संबंध में मंझौल थाना अध्यक्ष रिशा कुमारी ने बताया हथियार लहराते हुए फोटो एवं वीडियो की जांच कराई जा रही है। आरोपी हत्या, रंगदारी, समेत तीन संगीन मामलों का अभियुक्त है। तथा हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा होकर आया है। इस मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही सभी अपराध से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article