बेगूसराय में एक महिला ने पड़ोसी पर ही तीन लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट कर सामूहिक गलत काम करने का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जिसमें की पड़ोसी पर ही महिला सहित तीन लोगों के साथ मारपीट साथ ही साथ घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा की है। पूरे मामले का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष के द्वारा एक अधेड़ महिला के साथ 6 लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है ।

हालांकि अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इसमें कितनी सच्चाई है। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पुत्र मनीष कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते शाम वह एवं परिवार के अन्य लोग रोजगार के लिए बाजार गए हुए थे वहीं रास्ते में ही आरोपियों ने पहले मनीष कुमार के साथ भी मारपीट की तथा गाड़ी में तोड़फोड़ किया।

बेगूसराय में एक महिला ने पड़ोसी पर ही तीन लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट कर सामूहिक गलत काम करने का लगाया आरोप 2साथ ही साथ घर पहुंच कर आरोपियों ने मनीष कुमार के पूरे दुकान को चकनाचूर कर दिया एवं दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने एक बार पुनः मनीष कुमार पर जानलेवा हमला किया और उसका पैर तोड़ दिया। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा पूरे घटना की जानकारी बछवारा थाने को दी गई है पुलिस पूरे मामले की छांव में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article