बेगूसराय पुलिस ने 01 पिस्टल, 08 जिन्दा कारतूस एवं दो मैगजीन किया बरामद, एसपी बेगूसराय के निर्देश पर की गई कार्रवाई

DNB Bharat

बेगूसराय जिला अंतर्गत सहायक थाना क्षेत्र लाखो की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर एवं तेघड़ा डीएसपी रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्त्व में गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार सहायक थाना क्षेत्र लाखो में की गई छापेमारी में 01 देशी पिस्टल, 08 जिन्दा कारतुस एवं 02 मैगजीन किया गया जप्त।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस ने 01 पिस्टल, 08 जिन्दा कारतूस एवं दो मैगजीन किया बरामद, एसपी बेगूसराय के निर्देश पर की गई कार्रवाई 2

23 अक्टूबर की रात लगभग 08:00 बजे मुफ्फसिल ( लाखों) थानान्तर्गत 55 टोल के पास राजेश कुमार (मुखिया पति ) के कामर्शियल मकान में वांछित अपराधी के छुपे होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में एसपी बेगूसराय के निर्देश पर डीएसपी तेघड़ा का नेतृत्त्व में लाखो थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं स्पेशल टीम ने की कार्रवाई। वहीं उक्त मामले में अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article