मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा वार्ड -8 लीची बगान की घटना बताई गई है।
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान अजय पासवान के रूप में हुई है जहां उनके दोनों पैर में गोली लगी है।
सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर की देखरेख में उपचार जारी है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा वार्ड -8 लीची बगान की घटना बताई गई है।वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट