बेगूसराय में दुकानदारों के बीच मामूली विवाद को लेकर एक दुकानदार ने दूसरे जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बीते शाम तो दुकानदारों के बीच मामूली विवाद को लेकर एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर  जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक की है। पीड़ित दुकानदार की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर निवासी कुमोद शाह के रूप में की गई है।

कुमोद शाह ने में बताया कि वह तकरीबन 13 वर्षों से ट्रैफिक चौक के समीप कपड़े का कारोबार करता है। वही दिनेश नामक व्यक्ति गन्ने का रस निकालकर व्यवसाय करता है।

बेगूसराय में दुकानदारों के बीच मामूली विवाद को लेकर एक दुकानदार ने दूसरे जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से किया घायल 2बीते शाम दिनेश के स्टाफ बजरंगी ने उसके कपड़े पर पानी छिड़क दिया और मना करने पर बजरंगी कुमोद शाह एवं उसके पुत्र को पीट-पीट कर घायल कर दिया। फिलहाल पीड़ित के द्वारा नगर थाने में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

Share This Article