बेगूसराय में आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वही आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।यह पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर की है। मृतक व्यक्ति की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव के रहने वाले रामबालक सिंह का पुत्र पंकज सिंह के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि पंकज सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इसको लेकर काफी वह डिप्रेशन में चले गए। उन्होंने बताया कि इसको लेकर आर्थिक तंगी भी उनका काफी परेशान कर रहे थे। अचानक उनके मन में क्या आया समझ में नहीं आया और गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

बेगूसराय में आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी 2उन्होंने बताया है कि जब तक हम लोग को समझ पाते तब तक में फंदे से झुल कर अपनी जान दे दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघरा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघड़ा थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article