नालंदा: राजगीर मलमास मेला में बड़ा हादसा, झूला से गिरकर युवक की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां मलमास मेले में झूला से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि प्रशासन इस घटना की लीपापोती करने में जुटी है।

जख्मी की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज के बिकु गांव रहने वाले अमन कुमार के रूप में हुई है। अमन अपने परिवार के साथ नवादा से राजगीर मलमास मेला घुमाने आया हुआ था। तभी झूला झूलने के दौरान वह झूले से गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।आनन फानन में युवक को पावापुरी रेफर किया गया ।जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

नालंदा: राजगीर मलमास मेला में बड़ा हादसा, झूला से गिरकर युवक की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने 2पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई।वही इस घटना को लेकर कोई भी अधिकारी बोलने से परहेज कर रहे है।अभी हाल में ही प्रशासन की लापरवाही के कारण नौ लोगों की भगदड़ में मौत हो गई थी जिसके बाद मेला में किसी प्रकार की झूला लगाने के लिए कई प्रकार की पाबंदियां लगाएं गई थी बावजूद राजगीर मलमास मेले में यह हादसा होना प्रशासन की लापरवाही को पुनः उजागर कर दिया है।

Share This Article