डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया है। अल्लाह की मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आपको बताते चले कि वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा वार्ड-9 में 8 माह की गर्भवती 21 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

मृतका के परिजनों ने पति पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि घर में पिछले एक सप्ताह से गैस नहीं थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था। वहीं, मंगलवार की शाम महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इधर, आरोपी की मां ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि महिला की मौत चौकी से गिरने के कारण हुई है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
डीएनबी भारत डेस्क