समस्तीपुर: दो महीने पहले पत्नी ने दी थी जान, अब पति ने भी फंदे से लगाया गले, अनाथ हुई मासूम बच्ची

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रोसड़ा के करियन वार्ड संख्या-3 में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अविनाश कुमार पासवान के रूप में हुई है। 

- Sponsored Ads-

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार अविनाश की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी है, जो अब अनाथ हो गई है। बताया जाता है कि दो महीने पूर्व घरेलू विवाद के कारण उनकी पत्नी अमृता देवी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से अविनाश गहरे सदमे और तनाव में था।

समस्तीपुर: दो महीने पहले पत्नी ने दी थी जान, अब पति ने भी फंदे से लगाया गले, अनाथ हुई मासूम बच्ची 2परिवार वालों ने बताया कि अविनाश हरियाणा में मजदूरी करते था, लेकिन पत्नी की मौत के बाद काम छोड़कर गांव लौट आया था। घटना वाले दिन घर के पास दीवार पर रखे बांस में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से पहले मृतक अपने मोबाइल फोन से रोते हुए एक वीडियो भी बनाया। मृतक के छोटे भाई छोटू पासवान जब सुबह नाश्ते के लिए बुलाने गया तब वह फंदे से लटका मिला।

 इसके बाद उसने शोर मचाया और आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और वीडियो की जांच की जा रही है। इस संबंध में रोसड़ा थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि करियन गांव से युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी।

 समस्तीपुर: दो महीने पहले पत्नी ने दी थी जान, अब पति ने भी फंदे से लगाया गले, अनाथ हुई मासूम बच्ची 3पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मोबाइल की जांच की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। एक ही परिवार में दो महीने के भीतर हुई दो मौतों से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर भी परिवार गहरे चिंता में है।

Share This Article