बेगूसराय मे प्रेम प्रसंग मे प्रेमिका के परिवार द्वारा एक युवक को तीन दिनों तक बंधक बना कर रखने के बाद छत से नीचे फेका, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे प्रेम प्रसंग मे प्रेमिका के परिवार द्वारा एक युवक को तीन दिनों तक बंधक बना कर रखने और बाद मे प्रेमिका के परिवार के द्वारा छत से नीचे फेक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  घटना मे गंभीर हालत मे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 

बताया जाता है की युवक का अपने पड़ोस मे रहने वाले युवती से प्रेम प्रसंग था जिसके विरोध मे लड़का और उसके परिवार को लगातार जान मारने की धमकी दी जा रही थी। इसी बीच घर मे शादी के आयोजन के बीच के लड़का का तीन दिनों पूर्व अपहरण कर लिया गया और बाद मे दबाब पड़ने पर युवक की जान मारने की नियत से छत से फेक दिया गया। 

घायल युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गावं के रहने वाले मोहमद तारीफ के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे परिजनों ने बताया की घर के पड़ोस में रहने वाले एक युवती से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था इस संबंध में लगातार लड़की के परिजनों के द्वारा लड़का और लड़की को अलग करने की कोशिश की गई और लड़का के परिवार को धमकी दी गई। जिसके बाद लड़के के परिजनों ने लड़की से लड़के के बात करने पर रोक लगा दी।

 बेगूसराय मे प्रेम प्रसंग मे प्रेमिका के परिवार द्वारा एक युवक को तीन दिनों तक बंधक बना कर रखने के बाद छत से नीचे फेका, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती 2लड़का के परिजनों का आरोप है कि जब वह लोग अपने लड़के को लड़की से बातचीत करने से मना कर दिए बावजूद इसके लड़की लगातार लड़के को फोन पर बात किया करती थी। इसी बीच तीन दिन पहले लड़के को उस वक्त अगवा कर लिया जब लड़का अपने घर से खाना खाकर निकला था। तीन दिनों तक लगातार लड़के की खोजबीन की गई पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया।  बाद में लड़की के परिजनों से बात करने पर उन्होंने लड़का को वापस करने का समय देते रहे पर ऐसा नहीं किया जिसके बाद उन लोगों के द्वारा पुलिस में कंप्लेन करने की बात कही गई। 

इसी बीच लड़की के परिजनों ने जान मारने की नियत से लड़के को अपने घर के छत ने नीचे फेक दिया।  फिलहाल लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज बेगूसराय अस्पताल में चल रहा है अब देखना है की पुलिस जाँच मे लड़का पक्ष के द्वारा लगाए गए आरोप में कितनी सच्चाई है। उसका पता चल पायेगा। बताया जाता है की दोनों परिवार के बीच लंबे समय से मारपीट आदी की घटना होते रहती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article