बेगूसराय में बेखौफ बदमाश ने बाजार से लौट रही सरकारी कर्मी की पत्नी से 30 ग्राम सोने की चेन झपटी, इलाके में दहशत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ला में बाइक सवार झपटमार गिरोह ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक अशोक कुमार झा की पत्नी को निशाना बनाया।

- Sponsored Ads-

 बदमाश महिला के गले से करीब 30 ग्राम सोने की चेन और चकती झपट कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे कुमकुम झा बाजार से पैदल अपने डेरा लौट रही थीं। जैसे ही वह कचहरी रोड स्थित अंबेडकर चौक से मीरगंज मोहल्ला की गली में पहुंचीं, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन व चकती छीन ली। 

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश ने बाजार से लौट रही सरकारी कर्मी की पत्नी से 30 ग्राम सोने की चेन झपटी, इलाके में दहशत 2टना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार हिमांशु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। साथ ही झपटमार गिरोह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी तेज कर दी गई है।

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश ने बाजार से लौट रही सरकारी कर्मी की पत्नी से 30 ग्राम सोने की चेन झपटी, इलाके में दहशत 3घटना के संबंध में मकान मालिक डॉ. राजेश रौशन ने बताया कि अशोक कुमार झा उनके किरायेदार हैं। उनकी पत्नी अकेले बाजार से लौट रही थीं, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। उन्होंने कहा कि जिस गली में यह घटना हुई वहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुचारू नहीं है, जिससे शाम होते ही अंधेरा छा जाता है और अपराधियों को वारदात अंजाम देने में आसानी होती है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती बढ़ाने और खराब पड़ी लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं से शहरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article