समस्तीपुर: बेखौफ बदमाशों का तांडव, किराना व्यवसायी को गोली मारकर 2 लाख रुपये लूटे; इलाके में दहशत

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के कुसरेला गांव का है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े किराना व्यवसायी का पीछा कर उसे गोली मार दी और करीब दो लाख रुपये लूट लिए।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। वही स्थानीय लोगों की मदद से घायल किराना व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यवसायी की पहचान शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो हरपुर बोचहा गांव निवासी हैं।

समस्तीपुर: बेखौफ बदमाशों का तांडव, किराना व्यवसायी को गोली मारकर 2 लाख रुपये लूटे; इलाके में दहशत 2बताया जा रहा है कि शुभम कुमार अपने किराना का सामान लेने मोइनुद्दीननगर गया था। फिलहाल डॉक्टरों के इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article