बेगूसराय में दबंगों ने जमीनी विवाद में एक मासूम बच्चे को सिर पर कांटी से हमला कर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां दबंगों ने जमीनी विवाद के कारण एक मासूम बच्चे को सिर पर कांटी से हमला कर के हत्या कर दी।  बच्चे की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव की है। मृत  बच्चे की पहचान चकबल्ली गांव के रहने वाले अनमोल सिंह का पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है। 

बेगूसराय में दबंगों ने जमीनी विवाद में एक मासूम बच्चे को सिर पर कांटी से हमला कर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 2

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दबंग व्यक्ति के साथ पिछले 5 वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। उसे जमीन विवाद को लेकर कई बार जान से मारने की धमकी भी गांव के रहने वाले दबंग के द्वारा दिया गया था। उन्होंने बताया कि आज जब सुबह 9:00 बजे  गोलू कुमार अपने घर से बिस्किट खरीदने के लिए दुकान गया था। इस दौरान गांव के ही रहने वाले  बालकृष्ण सिंह के द्वारा मेरे पुत्र के सिर पर कांटी से हमला कर के निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उन्होंने बताया है कि मेरे  बच्चे की हत्या कर दिया। और अपने साथ लेकर और मुझे मारा हुआ बच्चा को मेरे गोद में दिया और बोला की लो तुम्हारा बेटा मर गया है।

बेगूसराय में दबंगों ने जमीनी विवाद में एक मासूम बच्चे को सिर पर कांटी से हमला कर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 3

उन्होंने बताया है कि मेरे बेटे को सर पर कांठी से हमला कर उसे निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। उन्होंने यह भी बताया है कि मारने वाला व्यक्ति बालकृष्ण सिंह सीआरपीएफ का जवान है। और वह छुट्टी में अपने घर आया हुआ है। उन्होंने यह भी बताया है कि पिछले 5 सालों से मेरे जमीन को जबरन कब्जा किए हुए हैं। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा रिफाइनरी थाना पुलिस को दी है। परिजनों का कहना है कि आरोपी के द्वारा ही मृत बच्चे को सौंप दिए है। मौके पर रिफाइनरी थाने के पुलिस पहुंचकर मासूम  का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article