समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान विरोध की आशंका

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ बेखौफ अपराधियो ने पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। बुलेट पंजरे में लगी है। गाड़ी पर मिर्च लोड था। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर वारदात की आशंका जताई जा रही है। मृतक उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला का रहने वाला था। घटना विभूतिपुर-रोसड़ा मार्ग की है।

ग्रामीण श्यामसुंदर कमल ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली की बूढ़ी गंडक पुल के पास हत्या हुई। रोड पर जाम लगा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद गाड़ी को साइड कराया, तब जाकर यातायात बहाल हुआ। ग्रामीण विनोद राय ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। देखा कि सलखन्नी चौक के पास जाम लगा हुआ है।

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान विरोध की आशंका 2 आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आशंका है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मारी है। वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि पिकअप ड्राइवर की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article