नालंदा: जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी, श्राद्धकर्म समारोह में शिरकत करने आए एक महिला की गोली लगने से हुई मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

हिलसा थाना क्षेत्र के तिनरूखिया गांव मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान अचानक गोलियां चल गईं। इसी दौरान गांव में घूम रही एक महिला को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

नालंदा: जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी, श्राद्धकर्म समारोह में शिरकत करने आए एक महिला की गोली लगने से हुई मौत 2लेकिन पटना ले जाने के क्रम में ही दनियावां के पास उसकी मौत हो गई।मृतका की पहचान शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दुलारचंद राम की पत्नी सरोजा कुमारी (60) के रूप में हुई है। वह अपने भाई के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तिनरूखिया गांव आई थीं।स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ही दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई।

नालंदा: जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी, श्राद्धकर्म समारोह में शिरकत करने आए एक महिला की गोली लगने से हुई मौत 3

दुर्भाग्यवश, इसी दौरान टहल रही सरोजा देवी को एक गोली आकर लग गई।घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं अपर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

Share This Article