डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के बीरपुर से मानवता शर्मसार करने वाली एक खबर आ रही है जहां बदमाशों ने तेरह वर्षीय एक विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़िता की मां ने बीरपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने अपने पड़ोसी जामुन मालाकार के पुत्र देवनारायण मालाकार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से कहा है कि आरोपी युवक ने उनकी 13 वर्षीय विक्षिप्त पुत्री को बहला फुसला कर अपने घर में ले जा कर दुष्कर्म किया। मामले में बीरपुर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
