बेगूसराय में दबंगों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर एनएच 31 सड़क को किया जाम

DNB Bharat Desk

 

मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल स्थिति एनएच 31 के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में दबंगों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने nh31 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे और आरोपी की गिरफ्तारि की मांग करने लगे। वही एनएच 31 जाम रहने के बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

- Sponsored Ads-

यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल स्थिति एनएच 31 के समीप की है। परिजनों का कहना है कि शराब पीकर घर के सामने हो हंगामा कर रहा था तभी धर्मवीर राहुल और विक्रम के द्वारा इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर गांव के ही दबंग के द्वारा लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से पीट-पीटकर तीनो को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में आज धर्मवीर कुमार दास की मौत हो गई। जबकी दो भाई अभी भी गंभीर रूप से घायल है।

बेगूसराय में दबंगों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर एनएच 31 सड़क को किया जाम 2वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया था। शव जैसे ही गांव पहुंच वैसे ही लोग आक्रोशित हो गए और एनएच 31 को जाम कर दिया और जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ बवाल करने लगा। वहीं परिजनों का कहना है कि इस घटना में पुलिस की लापरवाही साफ तौर से सामने आई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दबंग पड़ोसी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया था पुलिस को इस घटना की सूचना दिए थे लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की जिसका नतीजा है कि आज दोबारा इस घटना को अंजाम दिया और इस घटना में धर्मवीर कुमार दास की मौत हो गई।

बेगूसराय में दबंगों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर एनएच 31 सड़क को किया जाम 3परिजनों ने यह भी बताया है कि। एक महीना पहले भी इन लोगों के द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। फिर से 25 फरवरी को देर रात जब हम लोग अपने घर में थे। इस वक्त 10 की संख्या में युवक आए और घर के सामने गाली गलौज करने लगा। हम लोगों के द्वारा इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सभी को आनन फानन में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के क्रम में धर्मवीर कुमार दास की मौत हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article