बेगूसराय के खोदावंदपुर में अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर लगी बाइक को लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में बुधवार की रात अज्ञात चोर ने थाना क्षेत्र के मेघौल निवासी स्वर्गीय गोपाल सिंह के पुत्र गोरेलाल सिंह का बाइक चोरी कर लिया। इसकी जानकारी देते हुए गोरेलाल ने बताया कि बुधवार की रात हम अपनी बाइक परोस में ही स्वर्गीय अमरेश झा के दरवाजे पर लगाखर अपने घर सोने चले गए थे ।

सवेरे जब बाइक लेने के लिए आए तो वहां पर हमारा बाइक नहीं था। काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला ।घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article