डीएनबी भारत डेस्क
खबर समस्तीपुर से है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस गांव में बीते शाम एक महिला ने घरेलू कलह के कारण विषपान कर लिया. जिसके बाद उसकी हालत नाजुक हो गयी.
परिजन और स्थानीय पुलिस की मदद से आनन फानन मे महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
मृतका की पहचान केवस गांव के रमेश गिरि की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है.वही पुलिस महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है.
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट