नालंदा में कर्मा पूजा के दिन पसरा मातम: नदी और तालाब में डूबने से महिला, बच्ची समेत तीन की मौत

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में कर्मा पूजा के दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने की तीन दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में एक बच्ची, एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। 

पहली घटना रहुई थाना क्षेत्र के बसानपुर और कुवरडीह गांव के गोइठवा नदी की है, जबकि दूसरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के बल्धा गांव की है। रहुई थाना क्षेत्र के गोइठवा नदी में कर्मा पूजा को लेकर स्नान करने गई 42 वर्षीय राधा देवी और 7 वर्षीय नंदनी कुमार की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बसानपुर गांव की रहने वाली राधा देवी और कुवरडीह गांव की नंदनी कर्मा पूजा को लेकर गोइठवा नदी में नहाने गई थीं।

 नालंदा में कर्मा पूजा के दिन पसरा मातम: नदी और तालाब में डूबने से महिला, बच्ची समेत तीन की मौत 2इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।वहीं दूसरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के बल्धा गांव की है। यहां 19 वर्षीय दिलखुश कुमार कर्मा पूजा को लेकर तालाब से मिट्टी लाने गया था। परिजनों के मुताबिक, दिलखुश की बहन ने अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कर्मा पूजा का व्रत रखा था।

 नालंदा में कर्मा पूजा के दिन पसरा मातम: नदी और तालाब में डूबने से महिला, बच्ची समेत तीन की मौत 3पूजा के लिए मूर्ति बनाने को मिट्टी लाने के दौरान पैर फिसलने से दिलखुश तालाब में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article