बेगूसराय में मछली पकड़ने के दौरान बुढ़ी गंडक में डुबने से एक मछुआरे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मछली मारने के दौरान एक मछुआरे के बूढ़ी गंडक नदी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बेला स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है। मृतक मछुआरे की पहचान परिहारा थाना क्षेत्र के बेला गांव के रहने वाले धर्मेंद्र साहनी के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि धर्मेंद्र साहनी मछली मारने का काम करता था। मछली मारने के दौरान ही पैर फिसल गया जिससे वह गंडक नदी के गहरे पानी में चला गया।जिससे उनके डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया तो धर्मेंद्र साहनी का शव बूढ़ी गंडक नदी के पानी से बरामद किया है।

बेगूसराय में मछली पकड़ने के दौरान बुढ़ी गंडक में डुबने से एक मछुआरे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2हालांकि  घटना की सूचना परिजनों के द्वारा परिहारा थाना पुलिस को दी। मौके पर परिहारा पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article