बेगूसराय में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़की के भेष में रिल्स बनाने से मना करने पर नाराज छात्र ने किया आत्महत्या

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दसवीं क्लास के छात्र ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं छात्र की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र इंस्टाग्राम और फेसबुक एवं यूट्यूब पर लड़की के भेष में रिल्स बनाने का काम करता था। मरने से पहले छात्र रिल्स बनाकर घर वापस आया तो मां ने छात्र को डांट फटकार लगाया। इसी से नाराज होकर छात्र ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

बेगूसराय में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़की के भेष में रिल्स बनाने से मना करने पर नाराज छात्र ने किया आत्महत्या 2वहीं  छात्र की आत्महत्या के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया। क्योंकि छात्र लड़की के भेष में इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर रिल्स बनाकर डालता था। और काफी छात्र का फॉलोअर्स था। इंस्टाग्राम पर 4 हजार फॉलोअर्स था। जबकि यूट्यूब पर 10 हज़ार सब्सक्राइबर था। वही फेसबुक पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स था। छात्र अंकित कुमार लगातार लड़की के भेष में रिल्स बनाकर अपलोड करके अपने गांव में फेमस हुआ था।

बेगूसराय में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़की के भेष में रिल्स बनाने से मना करने पर नाराज छात्र ने किया आत्महत्या 3यह पूरा मामला नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। मृतक छात्र की पहचान दरियापुर गांव के रहने वाले शंभू पंडित का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि अंकित कुमार दसवीं क्लास का छात्र था। उन्होंने बताया है कि अक्सर इंस्टाग्राम फेसबुक यूट्यूब पर लड़की के भेष में आकर रिल्स बनाने का काम करता था। उन्होंने बताया है कि शनिवार की देर शाम भी वह रिल्स बनाकर अपने घर वापस आया था। तभी खाने के लिए मां अंकित कुमार को डांट फटकार लगाया था। इसी से नाराज होकर अंकित कुमार अपने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

बेगूसराय में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़की के भेष में रिल्स बनाने से मना करने पर नाराज छात्र ने किया आत्महत्या 4उन्होंने बताया है कि गांव का होनहार लड़का था पढ़ाई में भी काफी तेज करा था और इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर अच्छा खासा सब्सक्राइबर था। अचानक अंकित कुमार ने क्यों आत्महत्या किया यह किसी को समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा नयागांव थाना पुलिस को दी। मौके पर नयागांव थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार अंकित कुमार का इंस्टाग्राम आईडी रानी एक्टर के नाम से फेमस था।

बेगूसराय में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़की के भेष में रिल्स बनाने से मना करने पर नाराज छात्र ने किया आत्महत्या 5जानकारी के अनुसार मरने से पहले अंकित कुमार ने 2 घंटा पहले लड़की के भेष में आकर और रिल्स बनाकर इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड किया था। उसे रिल्स में सच बताना आपको जिससे पहली बार प्यार हुआ था  उसका नाम का फर्स्ट लेटर क्या था। इसी लाइन के साथ उसने अपनी लास्ट रिल्स बनाई थी।  छात्र की आत्महत्या के बाद गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article