डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे आशा कार्यकर्ता और आशा फैसीलेटर द्वारा अपने पांच दिवसीय राज्यस्तरीय आंदोलन के चौथे दिन शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता और आशा फैसीलेटर द्वारा एक विरोध मार्च निकाला गया जो विभिन्न रास्तो से होता हुआ सदर अस्पताल पंहुचा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता और आशा फैसीलेटरो ने जमकर नारेबाजी की।

बताते चले की अपनी बिभिन्य मांगो को लेकर पिछले बीस मई से चौबीस मई तक बिहार मे आशा कार्यकर्ता और आशा फैसीलेटर पांच दिवसीय राज्यस्तरीय आंदोलन पर है। इसी के तहत शुक्रवार को इन लोगो के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता और आशा फैसीलेटर द्वारा बताया गया की उन लोगो को अब तक एकीस दिनों का मानदेय मिलता है। इसके बदले सरकार उनसे तीस दिनों का काम लेती है।
हाल मे सरकार द्वारा एम आशा शुरू किया गया है जो आठवी पास आशा करने मे सक्षम नहीं है उनसे सिर्फ कागजी काम लिया जाए। इसके अलावा उनकी मांग है की सरकार उनको स्थाई करें। साथ आशा को अठारह हजार और फेसिलेलटर को छबिस हजार मानदेय दिया जाए। अगर सरकार उनकी माँग नहीं मानती है तो आगे वो लोग बड़ा आंदोलन करेंगी।
डीएनबी भारत डेस्क