परिक्षा में धांधली, छात्रों पर अत्याचार को लेकर पप्पु यादव के समर्थक ने किया एनएच 31 जाम

DNB Bharat Desk

बीपीएससी परीक्षा में धांधली, पेपर लीक एवं छात्रों पर अत्याचार का आरोप लगाकर आज पप्पू यादव के आह्वान पर बेगूसराय में भी पप्पू यादव के समर्थको ने एन एच 31 को जाम कर दिया है एवं सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार की सरकार एकदम निकम्मी सरकार है।

परिक्षा में धांधली, छात्रों पर अत्याचार को लेकर पप्पु यादव के समर्थक ने किया एनएच 31 जाम 2हाल के दिनों में हुए बीपीएससी की परीक्षा में पूरी तरह धांधली की गई और जब छात्रों ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की एवं पुनः परीक्षा लेने की गुजारिश की तो छात्रों की मांग पर सरकार थोड़ी सी भी ध्यान नहीं दे रही है । थक हारकर कई छात्र संगठन लगातार सड़कों पर है और प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार छात्रों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।

परिक्षा में धांधली, छात्रों पर अत्याचार को लेकर पप्पु यादव के समर्थक ने किया एनएच 31 जाम 3प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आगामी 18 जनवरी को होने वाली मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान छात्रों के द्वारा बेगूसराय में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया जाएगा एवं  उनकी यात्रा को बाधित किया जाएगा । अगर छात्रों की मांग मुख्यमंत्री नहीं मानते हैं तो यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा ।

Share This Article