बलिया में डिग्री कॉलेज चालू कराने को लेकर छात्रों का आक्रोश मार्च, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

DNB Bharat Desk

बलिया: बलिया अनुमंडल क्षेत्र में वर्षों से बने डिग्री कॉलेज भवन को चालू कराने, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर युवा शक्ति छात्र इकाई के बैनर तले मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व छात्र नेता सह नगर परिषद बलिया के वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार बड़ी बलिया बाजार से शुरू हुआ आक्रोश मार्च डिग्री कॉलेज गेट तक पहुंचा, जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बलिया को आवेदन देकर कार्यक्रम की सूचना दी गई थी।

बलिया में डिग्री कॉलेज चालू कराने को लेकर छात्रों का आक्रोश मार्च, मुख्यमंत्री का पुतला दहन 2सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार प्रसाद एवं वार्ड पार्षद जावेद अख्तर ने कहा कि बलिया क्षेत्र के छात्रों के भविष्य के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से अविलंब डिग्री कॉलेज चालू कर शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

छात्र नेता सह वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने कहा कि बलिया अनुमंडल होने के बावजूद नगर परिषद क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का भवन बनकर तैयार है, लेकिन अब तक चालू नहीं किया गया। वहीं साहेबपुर कमाल एवं डंडारी प्रखंड में +2 विद्यालयों में ही डिग्री कॉलेज शुरू कर दिया गया है। इससे साफ है कि बलिया के छात्रों के साथ धोखा किया गया है।

बलिया में डिग्री कॉलेज चालू कराने को लेकर छात्रों का आक्रोश मार्च, मुख्यमंत्री का पुतला दहन 3छात्र नेता नीतीश चौधरी एवं पीयूष कुमार ने कहा कि कॉलेज लगभग 2 साल पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन आज तक पढ़ाई और सत्र शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

मौके पर बलमंत कुमार गांधी वार्ड पार्षद विश्वजीत उर्फ विकास, जीवन कुमार, लक्ष्मण कुमार, छोटू कुमार, चंदन ठाकुर, अजय कुमार, अमरजीत कुमार, अफाक अंसारी, हरिहरनाथ, शुभम कुमार, दिलखुश यादव, नवल शर्मा, पिंटू कुमार, अरविंद कुमार, मनीष Kumar, पवन कुमार, संतोष कुमार, कन्हैया कुमार एवं प्रियांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article