नवादा से बिहार शरीफ लौट रहे पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बीघा के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार को कुचल दिया। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उनके सहयोगी चिकित्सको ने बताया कि डॉक्टर सुनील भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में नवादा जिले के ओढ़नपुर में पदस्थापित थे, इनका पदस्थापन 2022 में हुआ था।

 नवादा से बिहार शरीफ लौट रहे पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2डॉ सुनील कल देर शाम अपने मोटरसाइकिल से नवादा के ओढ़नपुर से दीपनगर के वास्तु विहार लौट रहे थे, इसी दौरान राणा बीघा के पास ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। पशु चिकित्सा पदाधिकारी शेखपुरा जिले के रहने वाले थे और वह वर्तमान में दीपनगर के वास्तु विहार में रह रहे थे।

नवादा से बिहार शरीफ लौट रहे पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3 घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं चिकित्सा जगत में भी शौक की लहर देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और ट्रक को जब्त कर मामले की छानबीन में  जुट गई है।

Share This Article