डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला एवं पुरुष को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा करने लगे हैं। आपको बताते चले कि सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है।

वही दोनों स्कूटी पर सवार थे। अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद सड़क पर 20 मीटर तक घसीटाने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सड़क पर बिखरे खून और मलबे को देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे के बाद गढ़पुरा-हसनपुर सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। घटना ग़ढ़पुरा थाना क्षेत्र मालीपुर पेट्रोल पंप के पास की है।
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनती है। हादसे की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को अनियंत्रित करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में सूचना भेजकर पहचान करने में जुटी है।
डीएनबी भारत डेस्क