बेगूसराय में तार के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तार के पेड़ पर से नीचे गिरने के दरमियान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है। मृतक व्यक्ति की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड नंबर 20 के रहने वाले कैलाश चौधरी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तार के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया है कि मृतक कैलाश चौधरी आज वह बहियार में तार पर चढ़कर तारी उतारने के लिए गए थे। इस दौरान अचानक तार के पेड़ पर से नीचे गिर गए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौत की खबर लगते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय में तार के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3वहीं  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैलाश चौधरी तारी बेचकर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article