मोटरसाइकिल छोड़ चालक फरार, घटना बेगूसराय बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो गांव की
डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव के नजदीक शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 28 सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित मोटरसाइकिल की तेज ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान सूरो गांव निवासी करीब 60 वर्षीय राम सागर सिंह के रूप में की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त मृत वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के किनारे खड़ा होकर सड़क पार करने की इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बछवाड़ा से दलसिंहसराय की तरफ जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर वृद्ध को तेज ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा भर्ती कराया। जहां चिकित्सक राज कमल ने उक्त घायल को प्राथमिक उपचार के बाद समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।
![]()
ग्रामीणों ने बताया कि सदर अस्पताल बेगूसराय से घायल व्यक्ति को चिकित्सक ने घायल व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वही दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले लिया । वही मोटरसाइकिल चालक समेत सवार घटना स्थल से फरार हो गया ।
मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के उपरांत दोषी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट
