समस्तीपुर: अनियंत्रित ऑटो ने 8 लोगों को रौंदाः पहले एक राहगीर को मारी ठोकर, लोग पीछे पड़े तो भागने के दौरान सामने जो आया मार दी टक्कर

DNB Bharat Desk

घटना दलसिंहसराय और उजियारपुर थाना क्षेत्र की है

डीएनबी भारत डेस्क
सम्तीपुर में एक ऑटो ने 8 लोगों को रौंद दिया। इनमें तीन लोग एक ही परिवार के है। बाइक से दंपती और उनका बेटा सफर कर रहा था। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। सभी को दलसिंहसराय के अनुमंडलीय और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की स्थिति गंभीर है। जिन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।

समस्तीपुर: अनियंत्रित ऑटो ने 8 लोगों को रौंदाः पहले एक राहगीर को मारी ठोकर, लोग पीछे पड़े तो भागने के दौरान सामने जो आया मार दी टक्कर 2दूसरी तरफ भाग रहे ऑटो चालक को लोगों ने उजियारपुर के चंदौली चौक पर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक चंदौली गाव निवासी मंटून दास है। जो दलसिंहसराय से वापस चंदौली लौट रहा था। एक को ठोकर मारने के बाद मंटून भयभीत हो गया था। लोग पीछा कर रहे थे। भागने के दौरान सामने जो आया सभी को ठोकर मारते गया। घटना दलसिंहसराय और उजियारपुर थाना क्षेत्र की है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: अनियंत्रित ऑटो ने 8 लोगों को रौंदाः पहले एक राहगीर को मारी ठोकर, लोग पीछे पड़े तो भागने के दौरान सामने जो आया मार दी टक्कर 3ऑटो चालक ने सबसे पहले अनुमंडलीय कारा के पास एक राहगीर को ठोकर मारी। जिसके बाद वो घबरा गया और भागने लगा। इसी क्रम में बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। बाइक से रायपुर गांव के धर्मेंद्र गिरी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेगूसराय जा रहे थे।

समस्तीपुर: अनियंत्रित ऑटो ने 8 लोगों को रौंदाः पहले एक राहगीर को मारी ठोकर, लोग पीछे पड़े तो भागने के दौरान सामने जो आया मार दी टक्कर 4तीनों घायल हो गए। इन्हें टक्कर मारने के बाद चालक ने फिर दो साइकिल सवार को रौंद दिया। फिर पैदल चल रहे दो लोगों को भी टक्कर मारी। स्थानीय लोग ऑटो का पीछा कर रहे थे। इसलिए सामने जो आ रहा था उसे ऑटो चालक टक्कर मारते जा रहा था।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

Share This Article