बेगूसराय में सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

DNB Bharat Desk

बीती रात जब मृतक युवक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच -31 पर बलिदानी दुर्गा के समीप की है । मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है । अनुमान लगाया जा रहा है कि बीती रात जब मृतक युवक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत 2गौरतलब है कि उक्त घटनास्थल को दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है लेकिन वहां पर प्रशासन की काफी कमी देखी जाती है और आए दिन हादसे होते रहते हैं । हलाकी घटना की सूचना मिलने के साथ ही मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई थी लेकिन घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक के साथ मौके से फरार हो गया था ।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

Share This Article