बेगूसराय में विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदुर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है। मृतक मजदूर की पहचान बभंगामा गांव के रहने वाले स्वर्गीय विशुन देव पासवान का पुत्र महादेव पासवान के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि महादेव पासवान मजदूरी कर पूरे परिवार को भारत पोषण करता था। उन्होंने बताया कि जब पानी का मोटर स्विच ऑन करने के लिए गया था तभी वह करंट के चपेट में आ गया।जिससे करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदुर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2वही  मौत की खबर लोगों ने वीरपुर थाना पुलिस को दी मौके पर वीरपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से दरअसल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article