डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है। नावकोठी थाना क्षेत्र के बांगर गांव में भीषण अग्निकांड में एक रुई गोदाम जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है।

आग लगने के कारणों का आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल सका है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना नावकोठी प्रखंड के बांगर गांव की है, जहां अचानक एक रुई गोदाम में आग लग गई। रुई होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते गोदाम धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और उठता धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक पूरा रुई गोदाम जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में गोदाम में रखी रुई समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित गोदाम मालिक के अनुसार आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
घटना के बाद परिवार और गोदाम मालिक का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।फिलहाल दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
डीएनबी भारत डेस्क