जन संवाद में एसपी मनीष ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, सूखा नशा और साइबर ठगी पर जताई चिंता

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय): भगवानपुर थाना परिसर में सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं एवं क्षेत्र की विभिन्न चुनौतियों से एसपी को अवगत कराया।

- Sponsored Ads-

जन संवाद के दौरान क्षेत्र में बढ़ते सूखा नशा के प्रचलन और इसके कारोबार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि नशे का बढ़ता चलन युवाओं के भविष्य के साथ-साथ सामाजिक वातावरण को भी प्रभावित कर रहा है। लोगों ने इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एसपी मनीष ने थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार को पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

जन संवाद में एसपी मनीष ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, सूखा नशा और साइबर ठगी पर जताई चिंता 2उन्होंने कहा कि पुलिस स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं के सहयोग से गांव-गांव में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे। साथ ही नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।वहीं, एसपी ने बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनजान फोन कॉल, फर्जी लॉटरी, संदिग्ध लिंक तथा बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगने वालों से सतर्क रहें।

जन संवाद में एसपी मनीष ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, सूखा नशा और साइबर ठगी पर जताई चिंता 3किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने अथवा स्थानीय थाने से संपर्क करने की अपील की।

जन संवाद में एसपी मनीष ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, सूखा नशा और साइबर ठगी पर जताई चिंता 4कार्यक्रम में एसडीपीओ कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार, अभिषेक रंजन कुमार, राहुल राय , प्रिया कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।अंत में पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article