अज्ञात बाइक की ठोकर से वृद्ध जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के खोदावंदपुर मालपुर ग्रामीण पथ पर अज्ञात बाइक की ठोकर से एक वृद्ध जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान फ़फौत पंचायत के मटिहानी निवासी स्व. राम स्वरूप दास के 70 वर्षीय पुत्र रामेश्वर दास के रूप में किया गया है । जख्मी वृद्ध की चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में चल रहा है ।

- Sponsored Ads-

घटना के बावत जख्मी के स्वजनों में बताया कि रामेश्वर मेंघौल पेठिया से खरीदारी कर पैदल अपने घर मटिहानी जा रहे थे ।तभी बजही गांव के समीप अज्ञात वाइक सवार ने इनको ठोकर मारकर फरार हो गया । बाइक की ठोकर से रामेश्वर जख्मी होकर गिर गए और बेहोश हो गए । मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए सीएचसी खोदावंदपुर लेकर गया । जहां घायल रामेश्वर इलाजरत है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article