समस्तीपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन, काटा केक

DNB Bharat Desk

सोमवार को समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित एम्पीयर शोरूम में प्रखंड राजद द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन्मदिन बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया l राजद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल को सजा रखा था l इस मौके पर केक काटा गया तथा राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना की l राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई एवं केक खिलाकर जन्मदिन की खुशी का इजहार किया l

- Sponsored Ads-

संबोधित करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि तेजस्वी यादव गरीबों, दलितों, शोषित-पीड़ितों के सच्चे मसीहा है तथा सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ है l देश में उनकी पहचान कौमी एकता के महानायक के रूप में है l मौके पर राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, व्यवसायी राय सोनी सिंह, जिला राजद महासचिव मोo परवेज आलम, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, जिला महासचिव राकेश यादव, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, समाजसेवी सह उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद,

समस्तीपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन, काटा केक 2राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, जिला राजद सचिव मनोज पटेल, राजद नेता जयलाल राय, मुखिया राजीव राय, पूर्व मुखिया चन्दन कुमार, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश यादव, राजद नेता ज्योतिष महतो, रविन्द्र कुमार रवि, प्रोफ़ेसर कमलेश राय, सुरेश राय, पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, पूर्व सरपंच बेबी साह, राजेश कुमार साह, रामकुमार राय, रितेश कुमार पिंकू, प्रमोद कुमार पप्पू, सैयद फैसल आलम मन्नू, संदीप सरकार, डाo रामपुकार सिंह, किशोर चौरसिया, विमल पासवान, मोo आसिफ इकबाल, मोo अमरोज, राजा कुमार, संजय साह, मोo सज्जाद आदि मौजूद थे l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article