ई रिक्शा पलटने से दो दूध मुंहा बच्चे सहित आधे दर्जन यात्री जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

कोल बोर्ड रोड बरौनी जीरोमाइल पथ पर गढ़हारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर पोखर के समीप बरौनी से जीरोमाइल आ रही ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। मिली जानकारी अनुसार सड़क दुर्घटना में दो दूध मुंहा बच्चे समेत आधे दर्जन यात्री घायल हो गया। घायलों में में दो दूध मुंहा बच्चे सहित पांच लोग एक ही परिवार से हैं। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ज़ख्मी हुए मंझौल थाना क्षेत्र अंतर्गत हबासपुर कोरिया गांव निवासी सुरेश मल्लिक की 55 वर्षीय महिला पवित्री देवी ने बताया कि एक डेढ़ साल की बच्ची लाडो कुमारी को इलाज़ कराने बरौनी स्थित एक निजी अस्पताल में गए थे।

जहां से वापस घर मंझौल कोरिया लौट रहे थे। तभी हाजीपुर पोखर के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा पर हमारे साथ अमरजीत मल्लिक की 30 वर्षीय पत्नी रीना देवी, गुड्डू मल्लिक की 20 वर्षीय पत्नी नंदनी कुमारी, नंदनी कुमारी की डेढ़ साल की बच्ची लाडो कुमारी, 3 माह का पुत्र विष्णु कुमार गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गए हैं। हमारे अलावा ई रिक्शा चालक और एक अन्य यात्री भी ई रिक्शा पर सवार थे जो भी ज़ख्मी हुए हैं।

ई रिक्शा पलटने से दो दूध मुंहा बच्चे सहित आधे दर्जन यात्री जख्मी 2उन्होंने कहा स्थानीय हाजीपुर गांव निवासी शहीद राजेश कुमार के स्वजनों ने मौके पर से हम सभी जख्मियों को स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया है। वहीं घटना की भनक लगते ही आसपास से स्वजनों बरौनी अस्पताल पहुंच जख्मियों का स्वास्थ्य जाना। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए चिकित्सक डा गोविन्द कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए लोगों में दो ज़ख्मी 20 वर्षीय महिला नंदनी कुमारी और 30 वर्षीय महिला रीना देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हुई है । जिसे बेहतर और समुचित इलाज़ हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।

Share This Article