समस्तीपुर के मारवाड़ी बाजार में भीषण आग: खान मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में लगी लपटें, मची अफरा-तफरी

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ बीती रात्रि शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित खान मार्केट में एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान से उठती आग की लपटें और धुएं को देखकर आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

- Sponsored Ads-

देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। वहीं, आग लगने की घटना के बाद आसपास की दुकानों में भी दहशत का माहौल बन गया। बाजार में मौजूद लोग अपनी दुकानों और सामानों को सुरक्षित करने में जुट गए।घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

समस्तीपुर के मारवाड़ी बाजार में भीषण आग: खान मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में लगी लपटें, मची अफरा-तफरी 2आग कैसे लगी, इसकी तत्काल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने से दुकान में कितने सामानों का नुकसान हुआ तथा घटना में किसी के हताहत होने की सूचना है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। फिलहाल आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन किए जाने को लेकर दमकल कर्मियों की कार्रवाई जारी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article