डीएनबी भारत डेस्क
खबर समस्तीपुर से है जहाँ जिले के कल्याणपुर चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडियन पेट्रोल पंप के सामने खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

पेट्रोल पंप के सामने आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में आग लगने के बाद कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में मोमबत्ती के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट