खगड़िया: सरैया मुसहरी के सैकड़ों महादलित परिवारो को बांध चौड़ीकरण के नाम पर किया जा रहा है बेघर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-


खगड़िया चौथम प्रखंड के पश्चिमी बोरर्ने पंचायत अंतर्गत सरैया मुसहरी के महादलित परिवार को जमीन नहीं रहने के कारण वॉटरवेज बांध पर बरसों बरस से बसे हुए हैं।बांध का चौरीकरण एवं ऊंची करण का काम चल रहा है बांध पर बसे महादलित परिवार का घर बांध निर्माण कंपनी के द्वारा उजार कर बेघर किया जा रहा है। वही महादलित परिवार मुख्यमंत्री से लेकर अंचलाधिकारी तक दर्जनों बार आवेदन देकर जमीन उपलब्ध कराकर पर्चा देने का गुहार लगा चुके हैं।

खगड़िया: सरैया मुसहरी के सैकड़ों महादलित परिवारो को बांध चौड़ीकरण के नाम पर किया जा रहा है बेघर 2लेकिन आज तक सैकड़ो महादलित परिवार को ना तो जमीन मिला ना ही जमीन का पर्चा देकर बसाने की कार्रवाई की गई। आज वॉटरवेज पर बसे सरैया मुसहरी के महादलित सैकड़ो की संख्या में महादलित चौथम अंचलाधिकारी से प्रभाकर प्रसाद सिंह जिला सचिव खगड़िया एवं मुखिया सोनी देवी के नेतृत्व में पदाधिकारी से मिलकर महादलित परिवार को पर्चा के साथ साथ आवास उपलब्ध कराने की मांग की गयी। साथ ही बांध निर्माण कम्पनी के संवेदक पर जबरन घर उजारने पर रोक लगाने की मांग की गयी।

खगड़िया: सरैया मुसहरी के सैकड़ों महादलित परिवारो को बांध चौड़ीकरण के नाम पर किया जा रहा है बेघर 3अंचल अधिकारी चौथम ने पीड़ित परिवार एवं जिला मंत्री को आश्वासन दिया कि हम कर्मचारी के माध्यम से सरकारी जमीन खोज कर तमाम महादलित परिवार को बसाने एवं पर्चा देने का काम करेंगे। तत्काल बांध के सहायक अभियंता को फोन कर महादलित परिवार के घर उजाड़ने पर रोक लगाने को कहा एवं जब तक जमीन उपलब्ध नहीं हो जाता है तब तक महादलित परिवार का घर नहीं उजारने का अश्वासन दिया।

खगड़िया: सरैया मुसहरी के सैकड़ों महादलित परिवारो को बांध चौड़ीकरण के नाम पर किया जा रहा है बेघर 4अंचलाधिकारी से प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह, मुखिया सोनी देवी,लालचंद सदा, कंचन सदा, रामप्रवेश पासवान, चंदन देवी, पार्वती देवी, कमलेश्वरी पासवान, दयानंद रजक समेत महादलित परिवार के सदस्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article