बुढ़ी गंडक नदी में डुबने से एक परिवार का इकलौता चिराग बुझते ही परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड अन्तर्गत शुक्रवार को बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गए चार बालकों में से डुबकर हुए मौत मामले में दिपांशु कुमार का भी मौत हो गया। जिस से अर्जुन साह के घर का चिराग हीं बुत गया है। मां रंजना देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पिता अर्जुन साह बंगलौर में रहकर मजदूरी कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

परीजनों ने बताया कि दिपांशु कुमार भाई में अकेला था बहन 6 हैं जिसमें से दो की शादी हो गई है। दादी द्रौपदी देवी एक लौते पोता की मौत डुबकर हो जाने और पुत्र अर्जुन के घर का चिराग बुझ जाने की गम को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। दोनों सास पुतोहू के करुण चिंघाड़ से माहौल गमगीन हो गया था।

बुढ़ी गंडक नदी में डुबने से एक परिवार का इकलौता चिराग बुझते ही परिजनों में मचा कोहराम 2वहीं राकेश की मां सुशीला देवी,अमन की मां किरण देवी, दिलखुश की मां विभा देवी भी अपने अपने पुत्र की मौत डुबकर हो जाने की गम को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। लोग ढांढस बंधाते हैं। फिर चिंघाड़ पार कर रोने लगती है और बेसुध हो जा रही थी।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article