बरौनी-पटना रेलखंड पर बड़ा हादसा: धुरियान एक्सप्रेस से गिरकर युवक का पैर कटा, सदर अस्पताल रेफर

DNB Bharat Desk

बरौनी- पटना रेलखंड पर राजेन्द्र पुल स्टेशन के समीप आज धुरियान एक्सप्रैस से चलती गाड़ी से गिरकर एक युवक का पैर कट गया है। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय चकिया थाना पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंच रेल दुर्घटना में घायल हुए युवक और उसके कटे हुए पैर को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया।

- Sponsored Ads-

जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज करते हुए जान बचाने के ख्याल से नाजुक हालत में डायल 102 एम्बुलेंस से तत्क्षण सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इधर घटना की सूचना पाते ही ज़ख्मी हुए युवक के स्वजनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी पहुंच ज़ख्मी को साथ ले गए। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ज़ख्मी के स्वजन राजन कुमार, रीतेश कुमार, किशोर कुमार एवं बिट्टू कुमार ने बताया कि ज़ख्मी युवक गढ़हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़हाड़ा- 2 नगर परिषद बीहट वार्ड नंबर -16 निवासी स्व संजय कुमार चौधरी के उम्र क़रीब 35 वर्षीय पुत्र अभिजित कुमार अपने संबंधी के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

बरौनी-पटना रेलखंड पर बड़ा हादसा: धुरियान एक्सप्रेस से गिरकर युवक का पैर कटा, सदर अस्पताल रेफर 2तभी बरौनी -पटना रेलखंड पर चलती रेलगाड़ी से गिर गया। ट्रेन बरौनी से राजेंद्र सेतु पार कर हाथीदह की तरफ़ जा रही थी। वहीं ज़ख्मी हुए युवक अभिजीत कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी, 5 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार एवं बहन सहित अन्य लोगों ने बताया कि सात मई को अपने घर में शादी था। पर वह एक संबंधी के यहां शादी समारोह में भाग लेने जा रह रहे थे।

Share This Article