समस्तीपुर: मोहनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा; बेकाबू हाईवा ने ट्रक और प्रतिष्ठानों को रौंदा, नाले में जा गिरा।

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ शहर के मोहनपुर रोड चांदना पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। मुख्यालय की ओर से तेज गति से गुजर रहा हाईवा ने मोटरसाइकिल लदे ट्रक को टक्कर मरते हुए आस पास के कई प्रतिष्ठान को क्षतिग्रस्त करते हुए नाला में जा गिरा। 

- Sponsored Ads-

घटना करीब रात 11 बजे की बताई गई है। घटना में करीब 50 लाख रूपए का नुक़सान बताया जा रहा है। फिलहाल राहत की बात ये रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

 समस्तीपुर: मोहनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा; बेकाबू हाईवा ने ट्रक और प्रतिष्ठानों को रौंदा, नाले में जा गिरा। 2घटना बीते रात्रि की थी अन्यथा इस भीड़ भरा जगह पर दर्जनों जान जा सकती थी।वही दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की जांच कर दोषियों पर कारवाई एवं उचित मुआवजा दिया जाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article