डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में देवघर जल चढ़ाने जा रहे एक कांवरिया की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक कांवरिया की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र भगत यादव के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, भगत यादव अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से मुंगेर गंगा घाट जल लेने जा रहे थे। वहां से जल लेकर उन्हें देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाना था। बताया गया कि कुरहा के पास वह जल भरने के लिए डिब्बा खरीद रहे थे।
इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।सावन की पहली सोमवारी पर हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
डीएनबी भारत डेस्क