मामला बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में दबंगों ने एक किसान के डेरा में आग लगा दिया। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। हालांकि आगलगी में फुस के बने घर जलकर राख हो गया। वही घर रखे अनाज भी जलकर राख हो गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से आग लगने से फुस के घर जलकर राख हो गया।
घटना के संबंध मे बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले महेश महतो ने बताया कि डेरा पर जमीनी विवाद को लेकर पास के ही लोगों ने आग लगा दी। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना बलिया थाना की पुलिस को दी गई। जिस सूचना पर बलिया थानाध्यक्ष अग्निशमन दस्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन दस्ता के द्वारा आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल पुलिस घटना को लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित महेश महतो ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर 15 दिन पूर्व भी आग लगाने की घटना को अंजाम दिया गया था। लगातार दो बार घटना घटने से परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है।
डीएनबी भारत डेस्क