बरियारपुर पश्चिमी में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड में सोमवार को बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 10 निवासी फूलो पासवान के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गयी, जिससे घर में रखे वर्तन,कपड़े,अनाज समेत अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी और स्थानीय लोगों के अथक प्रयास एवं दमकल गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article