बेगूसराय में ट्रेन से कटकर रिटायर बैंक कैशियर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर रिटायर बैंक कैशियर की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के लाखों गांव के रहने वाले रिटायर बैंक कैशियर राम उदगार पासवान के रूप में की गई है। रिटायर बैंक कैशियर वर्तमान में बाघ में एक किराए के मकान में रहते थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर रिटायर बैंक कैशियर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया है कि वह घर से सब्जी लेने के लिए पावर हाउस चौक पर गए थे। सब्जी लेकर जब वह वापस लौट रहे थे तभी रेल ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आ गए।जिससे उनकी मौत ट्रेन से काटकर हो गई। वही इस मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हो गया है।

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर रिटायर बैंक कैशियर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3वहीं स्थानीय लोगों ने का आरोप है कि बेगूसराय रेल प्रशासन के लापरवाही के कारण बाघ गुमटी के समीप आए दिन ट्रेन से कटकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि उसे जगह किसी प्रकार का कोई व्यवस्था नहीं है जिसके कारण से आए दिन घटना घटती है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही रेल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article