कलाकारों के लिए बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल का किया गया शुभारंभ

DNB Bharat Desk

बेगूसराय-कला संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार की ओर से कला के संरक्षण संवर्धन एवं विकास के लिए राज्य भर के कलाकारों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए कला संबंधी विभिन्न विधाओं (संगीत,नृत्य,चित्रकला,नाट्यकला आदि) के कलाकारों के लिए बिहार कलाकार पंजीयन पोर्टल’ का शुभारंभ किया है। जिसके संबंध में जानकारी देते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बेगूसराय श्याम कुमार सहनी ने बताया कि विभिन्न विधाओं के कलाकारों को प्रोत्साहन हेतु कला, संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार ने राज्य के कलाकारों के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया है।

- Sponsored Ads-

इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के  विभिन्न विधाओं के कला एवं कलाकारों के संरक्षण संवर्धन और विकास के साथ उनको सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, पुरस्कारों,सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ना है।   https://artistregistration.bihar.gov.in/ पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर जाकर रजिस्टर नाउ विकल्प का चयन कर मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद, प्रत्येक कलाकार को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जो सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आवश्यक होगी।

कलाकारों के लिए बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल का किया गया शुभारंभ 1पंजीकरण से संबंधित लाभ को लेकर बताया कि सरकारी योजनाओं और अनुदानों तक पहुंच, विभिन्न कला प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं में भागीदारी। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के अवसर के साथ पुरस्कारों और मान्यताओं के लिए नामांकन का अवसर प्रदान किया जाएगा।

कलाकारों के लिए बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल का किया गया शुभारंभ 2इन्होंने जिले के सभी विधाओं के कलाकारों से अनुरोध किया है कि वे इस पोर्टल पर अति शीघ्र पंजीकरण करें और राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आने पर कला संस्कृति कार्यालय,बेगूसराय से संपर्क किया जा सकता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article